• Tue. May 20th, 2025 1:10:35 AM

2026 तक भिखारी मुक्त भारत का संकल्प। 10 धार्मिक स्थल चिन्हित

ByRUPESH SHARMA

Jan 30, 2024

केंद्र सरकार ने देश की 30 टूरिस्ट प्लेस को भिखारी मुक्त बनाने का प्लान तैयार किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या और मध्य प्रदेश के उज्जैन जैसे 10 धार्मिक स्थल शामिल हैं। सामाजिक न्याय मंत्रालय के अधिकारी ने सोमवार (29 जनवरी) को बताया कि 2026 तक यहां से भिखारियों को विस्थापित किया जाएगा। इन्हें रहने के लिए जगह और शिक्षा देने का भी काम किया जाएगा। भिखारियों की पहचान के लिए भिक्षावृत्ति मुक्त भारत अभियान के तहत सर्वे शुरू हो चुका है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए मंत्रालय की ओर से एक ऐप और पोर्टल भी फरवरी 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसमें भिख मांगने वाले लोगों जानकारी डाली जाएगी। उन्हें कहां विस्थापित किया गया है इसे भी लगातार अपडेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *