आगरा, जगदगुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जगदगुरु हाथरस जनपद के लालपुर गांव में राम कथा कर रहे थे आज सुबह अचानक जगदगुरु के सीने में दर्द हुआ और तबियत बिगड़ती चली गई। उनकी तबीयत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबीयत के विषय में जब डॉक्टर से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि हालत अभी स्थिर है और इलाज चल रहा है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है पहले उनको उचित उपचार दिया जा रहा है