• Mon. Feb 17th, 2025

विशेष समुदाय के लोगो ने कावडियो पर किया पथराव। इलाके में तनाव का माहौल।

ByRUPESH SHARMA

Jul 23, 2023

उत्तर प्रदेश के बरेली में कांवड़ियों पर पत्थर चलाने का मामला सामने आया है। सावन के तीसरे सोमवार से पहले बरेली के बारादरी इलाके में दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों के जत्थे पर पत्थर बरसाए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। घटना से कांवड़ियों में आक्रोश है। इलाके में तनाव का माहौल है।

करीब 15 मिनट तक पथराव किया गया

बताया जा रहा है कि कांवड़ियां जल लेने के लिए गंगा नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने कावड़ियों पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस घटना में 12 कांवड़िए घायल हो गए। बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट तक पथराव किया गया। शहर के वनखंडी नाथ मंदिर में सावन के हर सोमवार को हजारों की संख्या में कांवड़िए पहुंचते हैं। तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए। आरोप है कि इसी दौरान 50-60 लोगों की भीड़ ने कांवड़ियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। वानखंडी नाथ मंदिर से करीब 150 मीटर की दूरी पर जोगी नवादा में यह पथराव किया गया। जहां से कुछ दूरी पर मस्जिद भी है। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे पर पथराव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *