• Thu. Apr 25th, 2024

महिला की आंख कान नाक निकाल कर खा रहा था यह नरभक्षी।

ByRUPESH SHARMA

May 27, 2023

राजस्थान के पाली जिले से पुलिस ने नरभक्षी व्यक्ति को अरेस्ट किया है। उसने एक महिला का चेहरा खा लिया। जब गांव वालों ने उसे ऐसा करते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस उसे पकडकर ले गई। पता चला कि उसने पांच गांव वालों को भी काट लिया और साथ ही तीन पुलिसवालों को भी काट खाया। उसे जंजीरों से बांध रखा गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। उसके पास से रेबीज के टीके की पर्ची मिली है। डॉक्टर्स का कहना है कि रेबीज का केस बिगड़ा हुआ संभव लग रहा है। पाली जिले की सेंदड़ा पुलिस जांच कर रही है।

नरभक्षी के पास मिली महाराष्ट्र से पाली आने का बस टिकिट और एक पर्ची

सेंदड़ा पुलिस ने बताया कि कल दोपहर बाद आरोपी को पकडा गया था। वह जंगल में बैठा महिला का मांस खा रहा था। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि उसने बुजुर्ग महिला की नाक, होंठ, गाल और कान खा लिए थे। महिला के चेहरे की हड्डी दिखने लगी थी। शम को चार से पांच घंटे उसका इलाज किया गया। वह बेहोश हो गया था। जब होश में आया तो पूरी रात में सिर्फ दो ही शब्द बोल सका है। कभी खुद का नाम सुरेन्द्र बताता है तो कभी सलीम बताता हैं। इसके अलावा वह कोई जानकारी नहीं दे सका है। उसके पास से पुलिस को महाराष्ट्र से पाली आने का बस टिकिट और एक पर्ची मिली है। जिसमें रेबीज के इंजेक्शन की जानकारी लिखी है।

पाली के डॉक्टरों ने बताई वजह…क्यों लोगों का मांस खा रहा था युवक

डॉक्टर्स का कहना है कि यह रेबीज का बिगड़ा केस हो सकता हैं। सलीम उर्फ सुरेन्द्र ने महिला का मांस खाने के अलावा आठ अन्य लोगों को भी हाथ, कंधे और गले पर काटा है। उसके हाथ पैर बांधकर उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि रेबीज का पेशेंट काटता जरूर है, लेकिन यह कभी सुनने में नहीं आया कि पत्थर से किसी की हत्या कर दी है। फिलहाल उस बुजुर्ग महिला के बारे में भी जांच की जा रही है जिसे सुरेन्द्र उर्फ सलीम ने मार दिया और उसका मांस खा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *