मान्या अरोड़ा ने स्कूल ही नही अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। मान्या डी ए वी स्कूल जगजीत पुर में दसवीं की छात्रा है। जिन्होंने दसवीं कक्षा में 97.2 अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन कर दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने मान्या अरोड़ा को उनके उद्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया और उन्होंने आई बी एन 7 से बात करते हुए बताया की मान्या स्कूल की होनहार छात्रा है। जो सदेव कुछ नया करने में विश्वास रखती है। स्कूल की सभी क्रिया कलापों में मान्या ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है मान्या पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में भी अव्वल स्थान रखती है। जब हमारे संवाद्तता ने मान्या के पिता राहुल अरोड़ा से बात की तो वह बेटी के इतने नंबरों को देख कर भावुक हो गए उनका कहना है मान्या की कड़ी मेहनत ही आज उन्हें समाज में गर्व से सर ऊंचा करने में खुशी का अहसास करवा रही है। उन्होंने बेटी को उसके लक्ष्य तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास का वादा किया है। मान्या जो जीवन में लक्ष्य हासिल करना चाहे उसमे उनका पूरा परिवार उसके साथ खड़ा है। मान्या स्वभाव से बड़ी चंचल है मगर पढ़ाई के प्रति इनकी एकरूपता उन्हें सभी विद्यार्थियों से अलग बनाती है। मान्या के साथ के छात्र छात्राओं ने मान्या के इतने नंबर आने पर खुशी जाहिर की।