इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा ने इस्तीफा दिया है, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है. सैम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार रहे हैं.इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा ने इस्तीफा दिया है, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है.
इंदिरा, राजीव और मनमोहन के सलाहकार रहे हैं पित्रोदा
बताते चलें कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार रहे सैम पित्रोदा अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं. बयानबाजी की इसी कड़ी में बीते दिनों उन्होंने एक विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, भारत ऐसा विविधतापूर्ण देश है, जहां पूरब के लोग चीनी जैसे दिखते हैं. पश्चिम के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं.
पीएम मोदी ने साधा था निशाना
अब भाजपा पित्रोदा के इसी नस्लीय बयान पर हमलावर हो गई थी। भाजपा का कहना है कि ये शब्द भले सैम पित्रोदा के हों लेकिन सोच राहुल गांधी की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पित्रोदा के बयान को लेकर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शहजादे के फिलॉस्फर और गाइड अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है। उन्होंने कहा कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, वो सब अफ्रीका के हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इसका मतलब देश के अनेक लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर उन्होंने इतनी बड़ी गाली दे दी।